रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
145 प्रतिशत अपराधियों पर कसा शिकंजा, कांड निष्पादन में 1061 गिरफ्तारियां, 07 करोड़ का सूखा नशा भी बरामद
ऐंकर– मधुबनी जिले में अपराध के खिलाफ पुलिस की मुहिम ने अप्रैल माह में जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के सख्त निर्देशों पर विभिन्न थानों पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई तेज कर दी है। परिणामस्वरूप नए कांडों का सफल उद्भेदन भी हुआ और भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस व सूखा नशा बरामद कर कई संभावित अपराधों को अंजाम से पहले ही कुचल दिया गया है। कुल 981 नए कांड दर्ज किए गए, वही 1429 का मामले निष्पादन (145% लक्ष्य से अधिक) कर लिया गया। 45 अनुसंधानकर्ताओं को बेहतर कार्य करने को लेकर पुरस्कार के लिए चिह्नित किया गया, जिन का कार्य लक्ष्य से कहीं आगे है। इस दौरान 1061 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें हत्या के 16, आर्म्स एक्ट के 31 तथा एनडीपीएस एक्ट मामले में 28 आरोपी शामिल हैं। वहीं, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत विशेष अभियान चलाकर 11 देशी कट्टा/पिस्टल तथा 13 कारतूस बरामद किए गए है। इसके साथ ही अबैध्द हथियार के 13 प्राथमिकी दर्ज किए गए। इससे जिले में अवैध हथियारों का जाल कमजोर पड़ा है। इसी प्रकार एनडीपीएस एक्ट के खिलाफ ड्रग माफिया पर नकेल कसी गई। पुलिस ने 1056 किलोग्राम गांजा तथा 1.4 किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ 21 प्राथमिकियां दर्ज कीं। बरामद सूखे नशे का स्थानीय बाजार मूल्य 07 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। जिले भर मे नशे के कारोबार के विरुद्ध पुलिस की मजबूत कार्वाई को दर्शाता है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने प्रेस प्रतनिधियो को बताया है कि अपराध नियंत्रण के लिए थाना- स्तरीय टीमें निरंतर सक्रिय रहीं है। साथ ही, पैट्रोलिंग बढ़ादी गई है , मुखबिरों के नेटवर्क को मजबूत किया गया है। तथा आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शीघ्र गिरफ्तारियां कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया गया। जिले के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में अपराध की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाए गए। इससे न केवल कांड निष्पादन में तेजी आई है बल्कि अपराध के दर में कमी भी दर्ज की गई। जिला पुलिस द्वारा किए गए कार्रवाई अपराधियों में दहशत पैदा करने वाली कार्रवाई कही जा सकती है। मधुबनी पुलिस ने आगामी महीनों में भी इसी जोर-शोर से अभियान जारी रखने का संकल्प लिया है, नागरिकों से आरक्षी अधिक्षक योगेन्द्र कुमार ने अपील किया है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मधुबनी पुलिस का यह प्रदर्शन जिले की कानून- व्यवस्था को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा।




