रिपोर्ट – अमित कुमार
राजधानी पटना के पाटलिपुत्र इलाके से एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गेस्ट हाउस में एक युवक मृत पाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
पाटलिपुत्र स्थित रूद्र गेस्ट हाउस में एक युवक मृत पाया गया। इस दौरान युवक के साथ प्रिया नाम की एक लड़की मौजूद थी।
पटना सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि मृतक संतोष कुमार शर्मा जहानाबाद का रहने वाला है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या लड़की द्वारा की गई है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मृतक संतोष कुमार शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।
बाइट -रंजन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 02 सदर, पटना




