रिपोर्ट :- संतोष चौहान
सुपौल
सुपौल:- समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दिशा की बैठक में दिलेश्वर कामैत, सांसद, सुपौल-सह-अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा), सुपौल की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अनिरुद्ध प्रसाद यादव, विधायक, निर्मली, सोनम रानी, विधायक, त्रिवेणीगंज, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, विधायक, सुपौल सह उप मुख्यमंत्री, बिहार, सरकार के प्रतिनिधि,राजेन्द्र प्रसाद यादव,नीरज कुमार सिंह (बबलू)विधायक, छातापुर के प्रतिनिधि सह-मुख्य पार्षद, नगर परिषद्, सुपौल, राघवेन्द्र झा, सभी प्रखंड प्रमुख तथा मनोनीत सदस्य उपस्थित हुए। साथ ही उक्त बैठक में सावन कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल, सुश्री सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, सुपौल, सचिदानन्द सुमन, अपर समाहर्त्ता, सुपौल, सिविल सर्जन, सुपौल, गयानंद यादव, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सुपौल, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल जिला, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सुपौल, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई०सी०डी०एस०), सुपौल, जिला योजना पदाधिकारी, सुपौल, निदेशक, एन०ई०पी० लेखा प्रशासन, डी०आर०डी०ए०, सुपौल, डी०पी०एम०, जीविका, सुपौल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, सुपौल, जिला समन्वयक, स्वच्छता, सुपौल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्,नगर पंचायत/सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा एवं अन्य सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा जानकारी दी गयी कि मनरेगा योजनान्तर्गत विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में मानव दिवस का निर्धारित लक्ष्य 4371479 के विरुद्ध 4365140 मानव दिवस का सृजन किया गया है, जो लक्ष्य का 99.85 प्रतिशत है। मनरेगा योजना अन्तर्गत क्रियान्वित योजनाओं में से 89.98 प्रतिशत योजनाओं को पूर्ण करा लिया गया है। शेष कार्य प्रगति पर है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा जानकारी दी गई प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में अबतक कुल 15587 आवासों को पूर्ण किया गया है। इसी अवधि में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत द्वितीय किस्त एवं तृतीय किस्त की सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में भी तेजी लायी गयी है। शेष अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने की कार्रवाई की जा रही है।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा जानकारी दी गयी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल लक्ष्य 21 के विरूद्ध 10 सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष 11 का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सुपौल जिलान्तर्गत लक्षित कुल 174 डब्लू पी यू के विरुद्ध अब तक 170 डब्लू पी यू का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है। शेष 04 का कार्य प्रगति पर है। साथ ही लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण करने वाले कुल 6214 लाभुकों को सहायता राशि का भुगतान की गई है।
उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा जानकारी दी गई की जल शक्ति अभियान के तहत प्राप्त लक्ष्य 6000 के विरूद्ध कुल 7497 उपलब्धि प्राप्त कर ली गई है।
वही डी०पी०एम० जीविका, सुपौल के द्वारा जानकारी दी गयी कि सुपौल जिला अंतर्गत अबतक 35738 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। ग्रामीण स्तर पर सभी परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने हेतु सम्बंधित ग्राम संगठन द्वारा वार्ड स्तर पर सर्वे कर समूहों में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक परिवार के सदस्य जीविका समूहों से जुड़ सके। स्वयं सहायता समूह से जुड़े सभी परिवारों को जीविका की विभिन्न गतिविधियों एवं जीविकोपार्जन गतिविधियों से जुड़ाव किया जा रहा है। समूहों द्वारा बकरी पालन, पोषक बगीचा, कपड़ा सिलाई मलवरी खेती, देशी शराब (नीरा) के उत्पादन एवं बिक्री आदि का कार्य किया जा रहा है।
ग्रामीण कार्य प्रमंडल, सुपौल के कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, सुपौल द्वारा जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में पी०एम०जी०एस०वाई० (सड़क) के तहत 04 योजना का निविदा निष्पादन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
ग्रामीण कार्य प्रमंडल, वीरपुर कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, वीरपुर द्वारा क्रियान्वित की जा रही पी एम जी एस वाइ फेज-2 के तहत 01 एवं फेज-3 के तहत कुल 03 योजना का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है। पी एम जी एस वाइ फेज-3 (पुल) के तहत कुल 06 योजना का कार्य पूर्ण करा लिया गया है।
ग्रामीण कार्य प्रमंडल, त्रिवेणीगंज कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, त्रिवेणीगंज द्वारा क्रियान्वित की जा रही पी एम जी एस वाइ फेज-3 के तहत स्वीकृत कुल 14 सड़क की योजनाओं का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। पी एम जी एस वाइ (पुल) फेज-3 के तहत स्वीकृत कुल 07 उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य के विरूद्ध 05 पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है। शेष 02 पुल का निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सुपौल द्वारा जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत प्राप्त कुल 1084 आवेदन के विरूद्ध 938 आवेदन को स्वीकृत किया गया है तथा लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्राप्त कुल 1658 आवेदन के विरूद्ध 1498 आवेदन को स्वीकृत किया गया है। साथ ही बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना के तहत प्राप्त कुल 786 आवेदन के विरूद्ध 682 आवेदन को स्वीकृत किया गया है एवं मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत प्राप्त कुल 29946 आवेदन के विरूद्ध 26243 आवेदन को स्वीकृत करते हुए लाभान्वित किया जा रहा है।
समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल द्वारा जानकारी दी गई कि कुल 1700 प्राथमिक, मध्य विद्यालयों में पी०एम० पोषण योजना का संचालन किया जा रहा है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि सुपौल जिला अंतर्गत ऐसे विद्यालय जिनके पास अपना भवन नहीं है, वैसे विद्यालय को चिन्हित कर भवन निर्माण कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जिला योजना पदाधिकारी, सुपौल द्वारा बताया गया कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त आवंटन के विरूद्ध कुल 38 योजनाएं स्वीकृत की गई है जिसमें अबतक 24 योजना का कार्य पूर्ण करा लिया गया है, शेष योजना का कार्य प्रगति पर है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा के क्रम में सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद,नगर पंचायत, सुपौल जिला द्वारा जानकारी दी गई कि नियमानुसार स्वीकृत लाभुकों को ससमय विभिन्न किश्तों की सहायता राशि उपलब्ध कराते हुए आवासों को पूर्ण कराने की कार्रवाई की जा रही है।
पी०एच०ई०डी० की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता, पी०एच०ई०डी०, सुपौल को निदेश दिया गया कि नल-जल योजना के तहत कार्यरत पम्प ऑपरेटरों का ससमय मानदेय भुगतान की कार्रवाई की जाए। साथ ही नल-जल योजना का अनुरक्षण का नियमित अनुश्रवण किया जाय।
सांसद-सह-अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा), सुपौल द्वारा सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने का निदेश दिया गया।



