सुपौल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 472 लीटर अवैध शराब के साथ शराब तस्कर गिरफतार!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान
सुपौल

सुपौल :- सुपौल पुलिस अधीक्षक, शरथ आर एस ने बताया कि जिले में शराब के खिलाफ सुपौल पुलिस का अभियान जारी है। जिले में नशा के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पिछले 24 घंटे में जिले के तीन थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें कुल 472 लीटर अवैध शराब, एक मोटरसाइकिल के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बारी बारी से जानकारी देते हुए कहा कि भपटियाही थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम के द्वारा छापेमारी की गई, जिसमें 414 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई।
उन्होंने कहा कि जिले के भीमनगर थाना पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोशी नदी के पास से 36 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई।
वहीं जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 22.02 लीटर विदेशी शराब, एक मोटरसाइकिल के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के तीनों थाना क्षेत्र से विशेष अभियान के तहत छापामारी के दौरान बरामद शराब, मोटरसाइकिल एवं गिरफ्तार शराब तस्कर के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Join us on: