रिपोर्ट :- संतोष चौहान
सुपौल
सुपौल :- समाहरणालय सुपौल स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुपौल में पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी – बारी से पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्वयं गंभीरतापूर्वक सुना गया। साथ ही, संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं थाने को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ताकि आमजन को पुलिस के प्रति भरोसा और विश्वास बरकरार रहे।



