नवादा-पाण्डुलिपि संरक्षण को बढ़ावा, उत्कृष्ट योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित!

SHARE:

रिपोर्ट – सोनू सिंह!

ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को आज जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ओमकार शर्मा ‘निराला’, महंत स्वामी दयानंद मुनि, सैयद ऐन उद्दीन चिश्ती एवं निखत अंजुम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उक्त सभी सम्मानित व्यक्तियों द्वारा अपने पूर्वजों के द्वारा लिखित प्राचीन पाण्डुलिपियों एवं ग्रंथों का संरक्षण वर्षों से किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत इन महत्वपूर्ण पाण्डुलिपियों को डिजिटाइजेशन हेतु उपलब्ध कराने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिससे हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलिमा साहू, सहायक समाहर्ता नवादा श्री प्रिंस राज (भा.प्र.से.) तथा कला-संस्कृति पदाधिकारी सुश्री प्रतिभा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join us on: