:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बिहार के बेगूसराय से हेडमास्टर द्वारा बार बालाओं पर पैसे उड़ाने का वीडियो वायरल, मामले में प्रशासन ने लिया संज्ञान, इस वायरल वीडियो में जहां सरकारी स्कूली का हेड मास्टर बार वालों के साथ डांस और रुपया उड़ाते नजर आ रहे हैं।मामला साहेबपुरकमाल प्रखंड से सामने आया था । सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक सरकारी स्कूल के हेड मास्टर नर्तकी के साथ ठुमके लगाते हुए और नोट उड़ाते हुए नजर आ रहा थे । बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति साहेबपुरकमाल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नया जाफर नगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते ।
वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है… स्थानीय लोगों का कहना है कि एक शिक्षक, वह भी प्रधानाध्यापक जैसे जिम्मेदार पद पर बैठा व्यक्ति अगर इस तरह के कृत्य में शामिल पाया जाता है, तो यह शिक्षा व्यवस्था के लिए बेहद गंभीर मामला है।एक ओर जहां राज्य के छात्र बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं… वहीं दूसरी ओर स्कूल की जिम्मेदारी संभालने वाले शिक्षक इस तरह की गतिविधियों में लिप्त नजर आ रहे हैं…फिलहाल इस मामले को लेकर लोगों ने संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया है कि मेरे भी संज्ञान में यह वीडियो आया है ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
बाइट – मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी




