बेगूसराय- विश्व थैलीसेमिया दिवस पर 8 मई को कई कार्यक्रम का होगा आयोजन – डीएम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर आगामी 8 मई को जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर आज जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि बेगूसराय जिले में लगभग 100 थैलेसीमिया रोगी हैं, जिन्हें प्रत्येक माह नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि समय पर जांच, जागरूकता एवं आवश्यक जानकारी जनमानस तक पहुंचाकर इस रोग से काफी हद तक बचाव संभव है।

जिला पदाधिकारी महोदय ने विश्व थैलेसीमिया दिवस के सफल आयोजन तथा रोगियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं संस्थानों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया रोगियों को समय पर रक्त उपलब्ध हो, इसके लिए समन्वित प्रयास किए जाएं तथा जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सिंह, विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. भव्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी, जिला संचारी रोग पदाधिकारी, जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी, ब्लड बैंक के चिकित्सा पदाधिकारी, रोटरी ब्लड बैंक, मीरा नर्सिंग होम ब्लड बैंक एवं दृष्टि ब्लड बैंक के चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले में थैलेसीमिया रोगियों के लिए रक्त उपलब्धता की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा तथा इस बीमारी से बचाव एवं नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति तैयार कर कार्यान्वित की जाएगी।

Join us on: