:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय -बछवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची लहूलुहान और रोती-बिलखती हुई अपने घर पहुंची।
बच्ची की हालत देखकर उसकी मां और अन्य परिजन सहम गए। तत्काल बच्ची को स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया गया और घटना की सूचना 112 बछवाड़ा पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही 112 बछवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया। डरी-सहमी बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह खेल रही थी, तभी गांव का एक लड़का उसे जबरन खेत में खींच ले गया। इसके बाद उसे दर्द होने लगा।
बच्ची की मां ने बताया कि उसकी बेटी रोती हुई लहूलुहान घर लौटी और बताया कि एक लड़के ने उसे खेत में खींच लिया था और उसके दर्द हो रहा है। मां के अनुसार, आरोपी लड़के की उम्र लगभग 15 वर्ष है। पूर्व सरपंच सुरेश राय ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है, जहां एक मासूम बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्होंने बताया कि जहां यह घटना घटित हुई है उसके आसपास नशेड़ियों का अड्डा है और राह चलते लोगों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। प्रशासन से अनुरोध होगा कि इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। घटना की सूचना पर डीएसपी कृष्ण कुमार,थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात करते हुए निरुद्ध बालक को अपने साथ ले गए और घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील है। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य को एकत्रित करने में जुटी हुई है। इस संबंध में डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है और बच्ची को इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है। उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम वैज्ञानिक साक्ष्य को एकत्रित कर रही है और मामले की गहन पड़ताल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
बाइट मां
बाइट सुरेश राय पूर्व सरपंच



