सुपौल- अवैध हथियार, गांजा एवं नगदी के साथ एक महिला समेत दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष चौहान!

सुपौल :- जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार एवं नशीले पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।
इस कांड का खुलासा करते हुए वीरपुर डीएसपी सुरेन्द्र कुमार ने प्रेस- कांफ्रेंस के दौरान कहा कि पुलिस अधीक्षक सुपौल के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम गद्दी वार्ड संख्या-12 में श्रवण साह नामक व्यक्ति अपने घर से गांजा, स्मैक और अवैध हथियारों का कारोबार कर रहा है। सूचना के सत्यापन के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा वीरपुर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 01 किलो 480 ग्राम गांजा, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, 08 पुरानी हाथ की घड़ियां, एक डिजिटल तराजू, 46 हजार 525 रूपये कैस, 39 मोबाइल फोन (17 कीपैड और 22 एंड्रॉयड), एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया।
कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी श्रवण साह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि मौके से उनके भाई सौरभ कुमार और पत्नी प्रियंका कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले में राघोपुर थाने में मामला दर्ज की गई है। पुलिस अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि जिले में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह विराम लगाया जा सके।

Join us on: