शंखनाद : सुपर 40 में देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

1 देश में जल्द मिलेंगी हाइपरसोनिक मिसाइलें,सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइलों से दोगुनी होगी रफ्तार; कोई डिफेंस सिस्टम नहीं रोक पाएगा

2 कमर्शियल के बाद अब घरेलू रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ सकते हैं दाम, कमर्शियल सिलिंडर महंगा होने के बावजूद घरेलू गैस,पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी गई हैं। लेकिन तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है। सरकार के सामने चुनौती है कि वह कंपनियों को घाटे से बचाए या जनता पर महंगाई का बोझ डाले।

3 सिलिंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस आक्रामक,कहा:फिर चला महंगाई का चाबुक;राहुल बोले- अगला वार पेट्रोल-डीजल पर

4 गड़बड़ाएगा किचिन का बजट,और महंगा हो सकता है खाद्य तेल, वैश्विक बाजार में कीमतें बढ़ने,घरेलू स्तर पर रुपए की कमजोरी और इंपोर्ट की लागत बढ़ने की वजह से खाने का तेल महंगा होने की आशंका जताई जा रही है

5 चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगरा हाट पश्चिम क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है। आयोग के निर्देशानुसार इन सभी केंद्रों पर 2 मई को दोबारा मतदान कराया गया। मतदान सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक हुआ

6 TMC की SC में काउंटिंग सुपरवाइजर के तौर पर केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति को चुनौती,2 मई आज सुप्रीम कोर्ट किया सुनवाई

7 कोलकाता में वोटों की गिनती से पहले ‘भारी सुरक्षा इंतजाम’; EVM स्ट्रॉन्ग रूम के आस-पास के दायरे में ‘धारा 163’ लागू

8 महिलाओं की बंपर वोटिंग से उलझी बंगाल की सियासी गुत्थी,मतदान में पुरुषों को 2.5 फीसदी से पीछे छोड़ा

9 प्रतिशत की दृष्टि से भले ही राज्य में मतदान के सारे पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं,मगर हकीकत में इस चुनाव में लोकसभा के मुकाबले 29.41 लाख कम लोगों ने वोट किए हैं। हालांकि लोकसभा की तुलना में एसआईआर के कारण मतदाताओं की संख्या में 68 लाख की कमी आई है।

10 पश्चिम बंगाल का इस बार का विधानसभा चुनाव महज राजनीतिक दावों का नहीं,बल्कि टूटे हुए रिकॉर्ड्स का गवाह बन रहा है। एक तरफ जहां तृणमूल और भाजपा सार्वजनिक मंचों के जरिये अपनी जीत के प्रति आश्वस्ति का भाव प्रदर्शित कर रहे हैं,वहीं अंदरखाने इनमें एक गहरी बेचैनी और मंथन का दौर जारी है।

11दिल्ली में स्कूलों की मनमानी पर रोक,एडवांस फीस वसूली पर लगा प्रतिबंध,अब हर महीने ही लेनी होगी पेमेंट

12 श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी से जुड़े कथित मारपीट मामले में गिरफ्तार तीनों अधिकारियों को शुक्रवार को जमानत मिल गई। इसके बाद मामला और अधिक गरमा गया है। जमानत के फैसले के तुरंत बाद राजस्थान के इंजीनियरों ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार तथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दे दी।

13 बेंगलुरु में जनगणना के लिए पहुंची महिला कर्मचारी से बदसलूकी,जरूरी जानकारी देने से भी इनकार किया,आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

14 48 घंटे में दो पायलटों की हार्ट अटैक से मौत,एसोसिएशन का DGCA को पत्र:थकान से सुरक्षा को खतरा,फ्लाइट ड्यूटी के नियम सख्ती से लागू करें

15 जम्मू के बनतालाब में पुल गिरा,5-7 मजदूर दबे,अब तक 2 शव मिले;रेस्क्यू जारी,दावा:मरम्मत के दौरान कार गुजरने से हादसा हुआ

16 गौतम अडाणी शादी की 40वीं सालगिरह पर केदारनाथ पहुंचे,पत्नी के साथ जलाभिषेक किया;कंपनी बना रही ₹4,081 करोड़ से रोपवे

17 ट्रम्प बोले:ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे,मैंने वहां जो किया वो कामयाब रहा,ईरानी सरकार ने 42,000 बेगुनाहों को मारा

18 ट्रम्प ने यूरोपीय यूनियन की कार-ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाया,कहा:व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहे,छूट चाहिए तो अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग करो

19 सैन्य कार्रवाई या समझौता,ट्रंप बोले: ईरान के सामने बस दो ही रास्ते;तेहरान के नए प्रस्ताव को किया खारिज

20 PAK में तेल की किल्लत,पाकिस्तानी मंत्री का छलका दर्द, कर डाली भारत की तारीफ;बोले-पड़ोसी बहुत आगे,हम पीछे, पेट्रोलियम मंत्री मुसादिक मलिक ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान के पास केवल 5-7 दिनों का कच्चा तेल बचा है।

21 IPL का गणित- दिल्ली चौथी जीत से नंबर-6 पर आई, राजस्थान चौथे स्थान पर कायम,चेन्नई-मुंबई प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए खेलेंगी

22 महज 35 हजार में बेच दी देश की जानकारी,पकड़े गए जासूसों ने किए सनसनीखेज खुलासे

23 सुप्रीम-कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी,कहा:बिना बताए भारत न छोड़ें;कांग्रेस बोली-खेड़ा को डराने के लिए 60 पुलिसकर्मी भेजे गए

24 युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान के नये प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हूं:ट्रंप

25 यूरोपीय कारों पर 25% टैरिफ बढ़ाने की तैयारी,डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी

26 बंगाल में BJP जीती तो मचेगा भूचाल,देश में भर जाएंगे शरणार्थी:बांग्लादेशी MP

27 GST Collection में रिकॉर्ड उछाल,अप्रैल में 2.43 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा

28 मणिपुर में दो बच्चों के शव 24 दिन से रखे,7 अप्रैल को घर पर बम हमले में जान गई थी;दादा बोले:हमें हत्यारे चाहिए

29 MP के क्रूज हादसे में पायलट समेत 3 बर्खास्त,एक कर्मचारी सस्पेंड,बरगी डैम में 9 शव मिले,3 बच्चों समेत 4 अब भी लापता

30 सुवेंदु अधिकारी कोलकाता के EVM स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचे,ममता कल यहीं 4 घंटे रुकी थीं;सुप्रीम कोर्ट में कल TMC की याचिका पर सुनवाई

31 जम्मू के बनतालाब में पुल गिरा,5-7 मजदूर दबे,अब तक 2 शव मिले;रेस्क्यू जारी,दावा:मरम्मत के दौरान कार गुजरने से हादसा हुआ

32 जबलपुर में क्रूज हादसे के 28 घंटे बाद नया VIDEO,लाइफ जैकेट बंधी रखी थीं, पानी जहाज में घुसा, तब खोलकर सवारियों को दी गईं

33 मठ की जमीन से कब्जा हटेगा,सम्राट बोले:अपराधियों का पिंडदान शुरू हो गया

34 Bengal: महिलाओं की बंपर वोटिंग से उलझी बंगाल की सियासी गुत्थी,मतदान में पुरुषों को 2.5 फीसदी से पीछे छोड़ा

35 LPG Crisis: कमर्शियल के बाद अब घरेलू रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ सकते हैं दाम

36 पश्चिम एशिया में महाविनाश:8 देशों में फैले 16 अमेरिकी सैन्य बेस तबाह,ईरान ने पहुंचाया भारी नुकसान

37 बंगाल में चुनाव के बाद 3 जिलों में खूनी झड़प,बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर ईंट से हमला,माकपा एजेंट की पिटाई

38 लेह में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी शुरू;अमित शाह ने किया उद्घाटन

39 ढाका ने असम सीएम के ‘बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने’ संबंधी टिप्पणी पर भारतीय दूत को तलब किया

40 भारत में दालों का मौजूदा उत्पादन आबादी की पोषण संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं:रिपोर्ट

Join us on: