समस्तीपुर- अपराधियों में लूट का विरोध करने पर पति पत्नी को मारी गोली, दहशत फैलाने के लिये अंधाधुंध फायरिंग!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार ससुराल जा रहे दंपति को अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए पहले ताबड़तोड़ अंधाधुंध फायरिंग की फिर पत्नी को गोली मार कर जख्मी कर दिया, आसपास में लोगों को सूचना मिलते ही अफरा तफरी का माहौल बन गया, लोगों में कोहराम मच गया, लोग इधर-उधर भाग कर जान बचाने लगे, बाइक सवार अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो गया ,जख्मी को परिजनों ने इलाज के लिए परिजनों ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर संतोष झा ने प्राथमिक जांच के बाद गंभीर हालत होने पर उसे रेफर कर दिया, बताया जाता है कि दंपति ससुराल समारोह में शामिल होने के लिए वह अपने पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था, इसी बीच विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधी में कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद बात विबाद की , फिर फिर लूटपाट की घटना को अंजाम देना चाहा तो दंपति ने इसका विरोध किया उसके बाद ताबड़तोड़ अंधाधुंध फायरिंग करने लगा, जबकि पति के साथ भी मारपीट भी की , इस संबंध में दूरभाष पर पूछे जाने पर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है घटनास्थल पर जाकर लोगों से पूछताछ की जा रही है अपराधियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है जख्मी से भी पूछताछ की जाएगी घटना को लेकर गांव के गलियारों शहर के चौक चौराहों पर तरह-तरह की चर्चा और चिंता जताया जा रहा है , उसकी पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खदीयाही गांव के सविता देवी के रूप में बताया जाता है

बाइट: पति

Join us on:

और पढ़ें