बांका- दो दिन से लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिजनों में मचा कोहराम!

SHARE:

रिपोर्ट – चंद्रशेखर कुमार

दो दिन से गायब था 7 वर्षीय प्रियांशु, पुलिस जांच में जुटी

बांका। जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगालगढ़ गांव से लापता एक मासूम बच्चे का शव शुक्रवार को गांव के समीप स्थित तालाब से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक की पहचान बंगालगढ़ निवासी परमेश्वर दास के सात वर्षीय इकलौते पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रियांशु गुरुवार से ही लापता था। परिजन अपने स्तर से उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।इसी बीच शुक्रवार को गांव के बगल स्थित एक तालाब से बच्चे का शव बरामद होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
घटनास्थल पर बेलहर के एसडीपीओ डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद, कटोरिया पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहे।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। वहीं, मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Join us on:

और पढ़ें