बेगूसराय- ये सबसे उन्नत सदर अस्पताल है साहब यहाँ शव पहुँचाने का भी होता है सौदा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

सूबे का सबसे अहम सदर अस्पताल इन दीनों सवालों के घेरे में है । हम बात कर रहे हैं बेगूसराय सदर अस्पताल की जहां अब एंबुलेंस कर्मचारी की भी जमीर बिक चुकी है तथा वह शव पर सौदा करने में भी बाज नहीं आ रहे । ताजे मामले में एक तरफ जहां सदर अस्पताल प्रशासन सवालों के घेरे में है वही सरकार के दाबो की भी पोल खुल रही है । दरअसल बीती रात तेज आंधी में दीवाल गिरने से रतनपुर थाना क्षेत्र के चट्टी निवासी दीपक सोनी की दीवाल में दबने से मौत हो गई थी । तत्पश्चात पुलिस के द्वारा उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पर लाया गया। लेकिन आज उस वक्त सदर अस्पताल की लापरवाही सामने आई जब शव को घर पहुंचने के लिए एंबुलेंस ड्राइवर के द्वारा परिजनों से 500 रुपए की उगाही का प्रयास किया गया । परिजनों ने बताया कि आज पोस्टमार्टम के बाद जब शव को वापस ले जाने की बात चल रही थी तब पर परीजनों ने सरकारी मर्चरी एम्बुलेंस ड्राइवर से शव को घर पहुंचने के गुहार लगाई। लेकिन ड्राइवर ने अपना असली रूप दिखाते हुए परिजनों से 500 रुपए की डिमांड की। तब परिजन आक्रोशित हो गए एवं सदर अस्पताल में ही हंगामा शुरू कर दिया । बाद में स्थानीय लोगों एवं सदर अस्पताल कर्मियों के द्वारा किसी तरह मामले को शांत किया गया और शव को मृतक के घर भेजा गया । लेकिन यहां सवाल उठता है कि लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के बाद भी आखिर अस्पताल प्रबंधन की आंख क्यों नहीं खुल रही।
क्या सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जो दावे कर रही है वह सही है ।
अगर शव पहुंचाने के लिए पैसे की बात सामने आती है तो फिर इससे खेद जनक मामला और क्या हो सकता है।
आखिर कब तक अस्पताल प्रबंधन इस भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में कामयाब हो पाएगा ।
बाइट – कुमार चांद परिजन

Join us on: