रिपोर्ट – अरविंद कुमार!
समस्तीपुर:भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बंगाल चुनाव में रीजनल प्रभारी जगरनाथ ठाकुर बंगाल से समस्तीपुर पहुंचे। इस मौके पर परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वे शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि बंगाल में इस बार ममता बनर्जी की हवा निकल गई है। भारतीय जनता पार्टी बंगाल में बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। अब तक की जो रिपोर्ट आ रही है, उसके अनुसार इस बार भारतीय जनता पार्टी बंगाल में 200 से अधिक सीटें जीत रही हैं।उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के तहत वह ऐसे इलाके में थे, जहां भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनाव में मात्र 19 सीटें जीती थी। लेकिन इस बार इस इलाके से कम से कम 70 सीटें बीजेपी जीत रही है। फर्स्ट पेज के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी 100 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। वहां के लोग बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी को वोट दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विश्वास सबका सम्मान की तर्ज पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 4 में बंगाल के लिए स्वर्णिम काल होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिनों लोकसभा में पेश किए गए महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिराने का बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस बार बंगाल के चुनाव में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण से वंचित करने के कारण महिला उन्हें चुनाव में सबक सिखा रही है।
बाइट:BJP किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बंगाल चुनाव रीजनल प्रभारी , जगरनाथ ठाकुर



