सदर अस्पताल बांका में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न – सिविल सर्जन₹

SHARE:

Report:- संतोष चौहान, सुपौल।

सुपौल :- सुपौल सदर अस्पताल के चर्चित पूर्व चिकित्सक सह बांका जिले के वर्तमान सिविल सर्जन डॉ० जितेन्द्र कुमार सिंह के सतत प्रयास से बांका जिला स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में प्रगति के पथ पर आगे कदम बढ़ा रही है। सिविल सर्जन,बांका के नेतृत्व में सदर अस्पताल, बांका में पिछले महीने से लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाओं की सफल शुरुआत की गई है।
इसी क्रम में बांका के सिविल सर्जन जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल 2026 को एक बार फिर डॉ० पवन झा एवं उनकी टीम के द्वारा गॉलब्लैडर स्टोन (पित्ताशय की पथरी) की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। जो एक सरकारी अस्पताल एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए बहुत ही सराहनीय कदम है।

Join us on: