मधुबनी- दोस्त की शादी मे जा रहे दो युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी – दोस्त के शादी में बरात जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, हुई घटनास्थल पर ही मौत। मामला, मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र का है। जहां अज्ञात वाहन ने दो युवकों को पौना मोड़ स्थित रहिका बेनीपट्टी पथ पर कुचल दिया। जिसमें अरेर थाना क्षेत्र के धकजरी गांव के सीताराम राम के 30 वर्षीय पुत्र झम्मन राम और देवनारायण नायक के 40 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार नायक की दर्दनाक मौत हुई है। घटना रात के करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि, दोनों युवक नवटोली के मित्र किशन राय के पुत्र अरुण राय के शादी में रहिका बरात जा रहा था। दोनों युवक एक ही थे। पौना मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मारते हुए दोनों युवक को कुचल दिया। उधर, दुर्घटना की जानकारी होते ही गश्ती दल ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।

आपको बता दे कि अशोक कुमार नायक धकजरी बैंक के निकट सजावट का दुकान चलाते थे और मांगलिक कार्यो में गाड़ियों का सजावट करते थे। जबकि, झम्मन राम पेंटर का काम करते थे।
उधर, गांव में एक साथ दो युवकों के मौत से मातम पसरा हुआ है। जबकि, परिजनों का रात से ही रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। इस संबंध में अरेर एसएचओ ने बताया कि, घटना की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

Join us on: