नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्ष ने रोककर आधी आबादी का किया अपमान – अनामिका पटेल!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

नारी शक्ति वंदन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न।
जहानाबाद। स्थानीय परिसदन जहानाबाद में विधान पार्षद श्रीमती अनामिका सिंह पटेल ने प्रेस को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम” सिर्फ एक कानून नहीं, करोड़ों महिलाओं के सपनों को उड़ान देने वाली है, इसको कांग्रेस एवं महागठबंधन ने भले हिं कुछ देर के लिए रोका है परन्तु कोई रोक नहीं सकता है। संवाददाता के जवाब में उन्होंने बताया
कि पप्पु यादव का जवाब अमानवीय एवं असंवैधानिक है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार , जिला महामंत्री अमरेन्द्र कुमार जिला उपाध्यक्ष सर्वेश वर्मा, जय प्रकाश केसरी एवं मुन्नी चन्द्रवंशी, जिला मंत्री रवि शेखर जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र कुमार महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुनम कुमारी, एवं जिला महामंत्री नेहा कुमारी एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी, एवं सावित्री सुमन मौजूद रहे।

Join us on: