संवाददाता :- विकास कुमार!
मधनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चार शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, चुलाई शराब और कोडिंग युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। सदर थाना क्षेत्र के बेलहा टोला, कहरा वार्ड 10 से एक आरोपी को 11.250 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया, जबकि कृष्णा नगर इलाके से एक अन्य कारोबारी को कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं गांधी पथ क्षेत्र में दो अन्य आरोपियों को 35 लीटर चुलाई शराब और एक स्कूटी के साथ दबोचा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
BYTE :- उत्पाद इंस्पेक्टर संजीत कुमार



