शंखनाद : सुपर 40 में देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

1 वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग,ट्रम्प मौजूद थे,हमलावर पकड़ाया;चश्मदीद बोले-7 राउंड फायरिंग हुई,गेस्ट टेबल के नीचे छिपे;सभी सुरक्षित

2 लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं’,ट्रंप पर हमले पर पीएम मोदी ने जताई चिंता

3 कलपक्कम रिएक्टर,भारत के परमाणु ऊर्जा सफर में मील का पत्थर’,मन की बात में बोले पीएम मोदी

4 पीएम मोदी ने कहा कि मई का महीना एक शुभ अवसर के साथ शुरू हो रहा है और कुछ ही दिनों में पूरे देश में बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। पीएम मोदी ने देशवासियों को इस पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।उन्होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था। बुद्ध ने सिखाया कि शांति की शुरुआत सबसे पहले अपने भीतर से होती है।

5 मन की बात का 133वां एपिसोड,मोदी बोले-जनगणना दुनिया का सबसे बड़ा अभियान,अब तक 1 करोड़ 20 लाख घरों की लिस्टिंग हुई

6 बंगाल में आज पीएम मोदी की 2 रैली,1 रोड-शो,ममता बोलीं-BJP भवानीपुर में बाहर से लोग ला रही;शाह ने कहा-बंगाल में UCC लाएंगे

7 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सार्थक समाज कल्याण के लिए ज्ञान और कर्म के साथ भक्ति का एकीकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस संगम को ‘त्रिवेणी’ की संज्ञा दी,जो समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण है।

8 दिल्ली-टेकऑफ के दौरान स्विस प्लेन का इंजन फेल,आग लगी,6 घायल,4 नवजात समेत 232 लोग सवार थे;फ्लाइट ज्यूरिख जा रही थी

9 पंजाब-AAP छोड़ने वाले सांसदों की लग्जरी लाइफस्टाइल,₹60 हजार के जूते,₹80 हजार का चश्मा,₹3 लाख का पेन;6 सांसदों को प्रॉपर्टी-शौक भी

10 AAP सरकार ने भज्जी से पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी छीनी,केंद्र ने घर पर CPRF लगाई;सांसद साहनी बोले-केजरीवाल ने मुझसे इस्तीफा मांगा

11 गुजरात निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी,CM भूपेंद्र पटेल,अमित शाह,जय शाह ने वोट डाला;28 अप्रैल को रिजल्ट आएगा

12 कैमरे से दुनिया को आधुनिक भारत की तस्वीर दिखाने वाले फोटोग्राफर रघु राय का निधन,83 वर्ष की आयु में कैंसर से मौत,इस दिग्गज फाेटोग्राफर ने भोपाल गैस कांड की भयावहता बताने वाला एक फोटो खींचा था,जिसे देखकर आज भी रूह कांप उठती है। इसके अलावा उनके खींचे गए फोटो खूब चर्चित हुए।

13 ट्रम्प बोले:ईरान में फैसले कौन ले रहा साफ नहीं,अमेरिकी अधिकारियों का पाकिस्तान दौरा रद्द किया,लेकिन जंग शुरू नहीं करेंगे

14 निफ्टी 23,500 तक गिर सकता है,FII ने अप्रैल में ₹56 हजार करोड़ के शेयर बेचे;ईरान-अमेरिका तनाव समेत 5 फैक्टर तय करेंगे चाल

15 IPL में लखनऊ Vs कोलकाता,सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी, हेड टु हेड में पंत की टीम का पलड़ा भारी

16 धोनी चेन्नई से वापसी कर सकते हैं, आज गुजरात से मुकाबला;हेड टु हेड में दोनों टीम बराबरी पर

17 यूपी-बांदा में पारा 47.4°,घरों के अंदर रहने की सलाह,बिहार के स्कूल में बच्चों को छाते बांटे;10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

18 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी लगातार भारत में गर्मी की स्थिति को लेकर अलर्ट और दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। अपनी हालिया एडवायजरी में मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में हीटवेव लू जैसी स्थिति बनने की चेतावनी जारी की है। यह हीटवेव की स्थिति तब होती है,जब किसी क्षेत्र में सामान्य अपेक्षित तापमान के मुकाबले में तापमान असामान्य रूप से ज्यादा हो जाए

19 शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं:पाकिस्तान की तरफ से आने वाली शुष्क और गर्म उत्तर-पश्चिमी हवाएं मैदानी इलाकों में तापमान को तेजी से बढ़ाती हैं।

20 कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और अल नीनो,इस साल सर्दियों और वसंत में बारिश की कमी कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ने प्राकृतिक रूप से मिलने वाली ठंडक को खत्म कर दिया है। इसके अलावा,अल नीनो प्रभाव के कारण मानसून कमजोर होता है और तापमान में बढ़ोतरी होती है।

21 अमेरिका का बड़ा वार ! रूस-ईरान तेल पर छूट की खत्म,कहा-बस अब कोई राहत नहीं”

22 कनाडा की इमीग्रेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव,ज्यादा सैलरी वालों को मिलेगी हफ्ते में PR ! अवैध एंट्री पर तुरंत डिपोर्ट होंगे लोग

23 अमेरिका-ईरान वार्ता में डेडलॉक:बिना मिले लौटे अराघची,पाक आर्मी चीफ को सौंपी शर्तें;ट्रंप बोले:ईरान खुद हमें कॉल करे

24 मणिपुर में प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़े,सुरक्षाबलों ने रोकने के लिए आंसू गैस के गोले चलाए, CM के घर की ओर मार्च निकाल रहे थे

25 तेलंगाना में कविता ने नई पार्टी TRS बनाई,2028 के विधानसभा चुनावों में पिता केसीआर की पार्टी BRS को देंगी टक्कर

26 भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में 33% महिलाएं होंगी,संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू;राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 100 से ज्यादा महिलाओं को जगह

27 रिफाइनरी में आग,साइबर अटैक’ की आशंका;ऑटोमेटिक कंट्रोल यूनिट्स हाईजैक तो नहीं हुए;HPCL ने कहा- मई में शुरू हो जाएगी CDU

28 दंगाई बोला:कर्फ्यू हटने दे,50 दुकानों में आग लगानी है,प्लांड था करौली दंगा,सबूत मिटाए,7 ऑडियो में पूरा सच सामने आया

29 सांसद भज्जी-गुप्ता के घर, LPU गेट पर लिखा ‘गद्दार,पंजाब CM ने राष्ट्रपति से मिलने का टाइम मांगा;7 सांसदों के AAP छोड़ने की वजहें सामने आईं

30 भारत अब 10 नहीं 15 देशों से करेगा LPG आयात,संकट में भी नहीं थमेगी सप्लाई

31 हर स्कूल में अनिवार्य हों कम से कम 2 शिक्षक,ट्रांसफर प्रक्रिया भी पारदर्शी हो:हाई कोर्ट का अहम निर्देश

32 ट्रिपल मर्डर से दहला बुलंदशहर,बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने के विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

33 भगवंत मान का बड़ा ऐलान;सांसदों को रिकॉल करने के लिए राष्ट्रपति से मांगेंगे समय

34 विश्व स्वास्थ्य संगठन ने छोटे शिशुओं के लिए विशेष रूप से तैयार की गई पहली मलेरिया दवा को मंजूरी दे दी है

35 केजरीवाल इतिहास के सबसे शौकीन व्यक्ति,नया आवास भी शीशमहल जैसा बनाया:प्रवेश साहिब सिंह

36 गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर 27 अप्रैल को देशव्यापी अभियान

37 सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को मानें लाइब्रेरी,हर दिन कुछ नया सीखे युवा पीढ़ी: भजनलाल शर्मा

38 संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी के सांसदों के भाजपा में शामिल होने के कदम को बताया “असंवैधानिक”, राज्यसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग

39 राहुल बोले:ममता BJP का रास्ता खोल रहीं,हिमंता ने कहा- बंगाल में डबल सेंचुरी बनाएंगे;EC ने 5 अफसर सस्पेंड किए, शाह का रोड शो

40 तप रहा पूरा देश: 40 डिग्री से ऊपर वाले दुनिया के 100 शहरों में 92 भारत के, यूपी का बांदा सबसे गर्म,उत्तर भारत में आसमान से बरस रही आग,हीटवेव करेगी परेशान;यूपी,दिल्ली और राजस्थान में रेड अलर्ट

Join us on: