संदीग्ध नशां मुक्ति केन्द्र पर प्रशासन की नजर, साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 24 घंटे का अल्टिमेटम!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष चौहान!

सुपौल अनुमंडल पदाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी ने जिला मुख्यालय क्षेत्र में चल रहे दो संदीग्ध नशां मुक्ति केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, संचालक को दिया साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 24 घंटे का अल्टिमेटम

सुपौल :- सदर अनुमंडल पदाधिकारी,मनोज कुमार साहू एवं सदर अंचल के राजस्व अधिकारी संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से सुपौल जिला मुख्यालय क्षेत्र में चल रहे दो संदीग्ध नशां मुक्ति केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। एक नशां मुक्ति केन्द्र सुपौल के डिग्री कालेज चौक पर रिबीरथ रिहाईबलेशन सेन्टर के नाम से चल रहा है। और दूसरा एकलव्य नशां मुक्ति केन्द्र जो सुपौल रेलवे स्टेशन के निकट चकला निर्मली में चल रहा है।इन दोनों नशां मुक्ति केन्द्र के निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय ने संचालक से नशा मुक्ति केंद्र चलाने का लाइसेंस मांगा, तो उन्होंने किसी भी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। अधिकारी द्वय के द्वारा 24 घंटे का समय संचालक को दिया गया। अधिकारी द्वय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि संचालक द्वारा समय पर अगर लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन से सम्बन्धित पेपर नहीं दिया जाएगा तो नियमानुसार नशां मुक्ति केंद्र को सील करते हुए संचालक के उपर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण का उल्लेख करते हुए अधिकारी द्वय ने कहा कि नशां मुक्ति केन्द्र में एक ही बंद कमरे में 40 से 50 बच्चों को नशा से मुक्ति कराने के नाम पर रखा गया था, जहां साफ – सफाई की बदतर स्थिति पाई गई।

Join us on: