की हाल छै हो ,तारापुर जगह पर छै न? हमरा छुट्टी देभो , तबे न पटना से काम करबै- सीएम ने अंगिका में लूटी महफिल!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

मुंगेर – की हाल छै हो ,तारापुर जगह पर छै न? हमरा छुट्टी देभो , तबे न पटना से काम करवे। सीएम सम्राट ने अंगिका में तारापुर की जनता से फ्री करने का किया आग्रह ,बोले बिहार को सुंदर बनाने की है कल्पना।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने गृह क्षेत्र तारापुर विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने अंगिका में बोलकर महफिल लूट ली। उन्होंने तारापुर की जनता से अंगिका भाषा में सबसे पहले उनका हालचाल जाना और आग्रह किया कि अब मैं मुख्यमंत्री बन गया हूं और पूरे बिहार की जिम्मेवारी मेरे कंधों पर है। इसलिए बार-बार हम आप लोगों के बीच नहीं आ पाएंगे और आप लोग जब तक मुझे फ्री नहीं करिएगा तब तक बिहार को सुंदर और विकसित बनाने का संकल्प पूरा नहीं हो पाएगा। उन्होंने तारापुर की जनता से आग्रह करते हुए कहा कि अगर आप लोग हमें फ्री करेंगे तो हम पटना से काम करेंगे ताकि पूरा बिहार विकसित के साथ-साथ सुंदर बिहार बन सके।उन्होंने तारापुर के सिंचाई भवन में आयोजित जनसंवाद के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी परेशानी से अवगत हुए।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे पहले असरगंज प्रखंड के बैजलपुर गांव में आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए इसके बाद उन्होंने ढोल पहाड़ी यूको टूरिज्म और पर्यटन स्थल के कार्यों का शिलान्यास किया। इसके बाद तारापुर सिंचाई भवन में आयोजित जन संवाद में भाग लेकर तेलडीहा तांत्रिक शक्तिपीठ मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए बिहार के उज्जवल भविष्य की कामना की।वहीं इसके बाद माहपुर में महारुद्र यज्ञ में शामिल हुए। वही मौके पर मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी , मुंगेर डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर,एसपी सैयद इमरान मसूद, मुंगेर बीजेपी विधायक कुमार प्रणय सहित भारी संख्या में पदाधिकारी ,सुरक्षाकर्मी सहित कार्यकर्ता और जनता मौजूद थे।

Join us on: