रिपोर्ट – मिथुन कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के हटने के बाद उनके गृह जिला नालंदा में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। हालात ये हैं कि आए दिन हत्या और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार की सुबह भी एक सनसनीखेज हत्या से हुई, जहां एक युवक को उसके ही दोस्तों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।मामला नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव का है, जहां दोस्ती का रिश्ता खून में बदल गया। बताया जा रहा है कि राहुल कुमार को उसके ही दो दोस्तों ने देर रात मछली पकड़ने के बहाने घर से बुलाया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर गोली मार दी।”रात में दोस्त लोग बुलाकर ले गया था, सुबह 3 बजे फोन करके बताया कि गोली मार दिया है।हैरानी की बात ये है कि वारदात को अंजाम देने के बाद खुद आरोपियों ने ही परिजनों को फोन कर हत्या की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि राहुल कुमार की शादी 20 अप्रैल को धूमधाम से हुई थी। अभी हाथों की मेंहदी का रंग फीका भी नहीं पड़ा था। शादी के महज छह दिन बाद ही अपराधियों ने राहुल को मछली मारने के विवाद में बदमाशों गोली मारकर घर की खुशियो मातम में तब्दील कर दिया।आनन-फानन में परिजन राहुल को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही एएसपी नूरुल हक मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।फिलहाल सवाल ये उठता है कि आखिर नालंदा में बढ़ते अपराध पर कब लगेगी लगाम और क्या पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में सक्षम क्यों नहीं दिखाई दे रही हैं।




