:- रवि शंकर अमित!
-बाढ थाना क्षेत्र के राणा बीघा गांव में देर रात पानी नहीं पिलाने पर गांव के ही विकास सिंह गांव के एक युवक राजेश सिंह को पेट में चाकू मार कर गंभीर रूप स घायल कर दिया। परिजन द्वारा इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां प्रथम चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार विकास सिंह शराब के नशे में था राजेश कुमार से पानी मांगा पानी नहीं देने पर चाकू मार कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। परिजन का कहना है कि पूर्व से उनके साथ कोई विवाद नहीं था सिर्फ शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया गया।
बाइट परिजन




