रिपोर्ट- सुमित कुमार!
मुंगेर : प्रचंड गर्मी के कारण इन दिनों आग लगने का खतरा बढ़ गया है ,वही शनिवार को बरियारपुर -खड़गपुर मुख्य पथ के साधु बाबा के स्थान के पास फोरलेन कार्य के लिए कैमिकल युक्त पिकअप वाहन में आग लग गयी। वही आग इतनी भयावह दी वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया , वही सड़को में एकाएक वाहन में लगी आग के का अफरा – तफरी मच गयी जिसके कारण सड़को पर दौड़ रही कई वाहनों में ब्रेक लग गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बरियारपुर थाना की पुलिस मोके वारदात पर पहुंची है। वह अग्निशमन की विभाग की टीम मोके पर पहुंच कर आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है फोरलेन के निर्माण में लिए पिकअप वाहन में केमिकल सहित चार एलपीजी सिलेंडर रखी थी वही चालक सड़क पर वाहन लगाकर एक दुकान पर चाय पीने चले गए।तभी एकाएक वाहन के पिछले इलाके में आग लग गई।आग कैसे लगी किसी को कुछ पता नहीं चला ,वही धीरे धीर आग की लपटे तेजी से बढ़ने लगे ,वही आस पास के लोग कुछ समझते आग पूरी तरह अपने पिकअप वाहन को चपेट में ले लिया और वाहन में रखी दो एलपीजी सिलेंडर को ब्लास्ट हो गई गनीमत रही कि अग्निशम विभाग के अधिकारी और पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए। वही घंटों मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।




