1 मई से मां नर्मदा परिक्रमा का होगा  शुभारंभ – स्वामी स्वदेशान्दजी!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

अमरकंटक। अन्तर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच द्वारा नर्मदा के उद्गम स्थल से मां नर्मदा परिक्रमा यात्रा 1 म ई से प्रारम्भ किया जाएगा। इस आशय की जानकारी अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशान्दजी ब्रह्मगिरी महाराज ने देते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और प्रचार प्रसार को लेकर यह यात्रा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमरकंटक से परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ नर्मदा नदी के विभिन्न जिलों से होकर यह यात्रा गुजरेगी। उन्होंने यह भी बताया कि यात्रा संबंधित रूट चार्ट के साथ साधु – संतों के सु व्यवस्था के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, मोहन यादव गुजरात और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा जा चुका है, जिसमें नर्मदा सड़क मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग किया गया है।

Join us on: