न्यायमूर्ति श्री राजेश कुमार वर्मा के आगमन पर विशेष स्वागत आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर

माननीय पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश-सह-निरीक्षी न्यायाधीश, मुजफ्फरपुर न्यायमंडल, न्यायमूर्ति श्री राजेश कुमार वर्मा द्वारा व्यवहार न्यायालय, मुजफ्फरपुर के निरीक्षण कार्यक्रम हेतु मुजफ्फरपुर आगमन के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुजफ्फरपुर द्वारा उनके सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लामूकों को माननीय न्यायमूर्ति श्री राजेश कुमार वर्मा के कर कमलों द्वारा लाभ वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, श्रीमती श्वेता कुमारी सिंह, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री पियुष प्रभाकर, जिला पदाधिकारी-सह-उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री सुव्रत कुमार सेन, पुलिस अधीक्षक, (शहरी क्षेत्र), जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, प्रथम श्री राजा राम संतोष कुमार, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण श्री अभिजीत चौधरी, सहायक निदेशक, समाज कल्याण श्री अभिषेक कुमार, के अलावा मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, श्री सचिन कुमार मिश्रा, एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री मोहिनी कुमारी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी द्वारा किया गया। राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत हुई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री तेज कुमार प्रसाद द्वारा सभी गणमान्य व्यक्तियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

माननीय न्यायमूर्ति श्री राजेश कुमार वर्मा द्वारा सबसे पहले मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना (संबल) के तहत कुल पांच लाभार्थियों को बैट्रीचालित ट्राई साईकिल वितरित किया गया, उसके बाद मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत कुल पांच लाभार्थियों, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजनाअंतर्गत सामाजिक पूनर्वास कोष के तहत कुल पांच व्यक्तियों को स्व-रोजगार से संबंधित राशि के चेक प्रदान किये गये साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत कुल 5 लाभार्थियों को एवं मनरेगा के तहत कुल 8 लाभार्थियों को जॉब कार्ड प्रदान किये गये। इस तरह कुल 28 लोगों को विभिन्न लाभकारी योजना के तहत लाभ वितरित किये गये।

पुलिस उपाधिक्षक, टाउन-2 सुश्री विनिता सिन्हा ने मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा संचालिस पुलिस पाठशाला के बारे में बताया। कार्यक्रम में पुलिस पाठशाला, मुज० के बच्चों द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी गई एवं पुलिस पाठशाला की उपलब्धियों से संबंधित एक विडियो फिल्म भी दिखाया गया।

मंच का सफल संचालन सुश्री मोहिनी कुमारी, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के देखरेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तमाम कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से व्यवस्था में लगे रहे।

Join us on: