ज्वेलरी दुकान में लुट,फायरिंग में एक की मौत,5 में 3 बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा, हुई जमकर पिटाई, जोरदार हँगामा!

SHARE:

अवधेश कुमार / गोपालगंज

गोपालगंज के भोरे में ज्वेलरी दुकान में लुट , पीछा करने पर ग्रामीणों को मारी गोली एक की मौत!
पांच की संख्या में आए थे अपराधी तीन को ग्रामीणों ने पकड़ा

आक्रोशित भीड़ ने लूटेरों को बुरी तरह से पीटा तथा उनके बाइक को किया आग के हवाले

जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर गांव में शुक्रवार को दिन-दहाड़े लूटपाट की बड़ी वारदात से इलाका थर्रा उठा. ‘दीपक ज्वेलर्स’ में लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों ने जब ग्रामीणों को पीछा करते देखा, तो बेखौफ होकर फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी में एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने न सिर्फ एक अपराधी को दबोच लिया, बल्कि अपराधियों की अपाचे बाइक को भी आग के हवाले कर दिया. लाला छापर स्थित दीपक वर्मा की आभूषण दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोला. लूटपाट के बाद अपराधी जब बाइक से फरार होने लगे, तो स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया. खुद को घिरा पाकर अपराधियों ने पीछे आ रही भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे पंचानंद मिश्र के 40 वर्षीय पुत्र डबलू मिश्र को गोली लग गई, जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई.

ग्रामीणों ने अपराधी को दुकान में किया बंद, बाइक जलाई

राहगीर की मौत से भीड़ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. ग्रामीणों ने एक अपराधी को रंगे हाथ दबोच लिया. उग्र लोगों ने घटनास्थल पर ही अपराधियों की बाइक को खींचकर उसमें आग लगा दी. देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जल गई. पकड़े गए अपराधी की भी जमकर धुनाई की गई, जिसे बाद में पुलिस ने दीपक ज्वेलर्स की दुकान के अंदर बंद कर दिया ताकि उसकी जान बचाई जा सके. वहीं, भाग रहे दूसरे अपराधी को पुलिस की मदद से मठिया गांव के पास पकड़ा गया, वह भी ग्रामीणों की पिटाई से जख्मी है.

तीन साल बाद फिर उसी दुकान पर हमला

घटना की एक चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित दुकानदार दीपक वर्मा के साथ ठीक तीन साल पहले 23 अप्रैल को भी लूट हुई थी. एक बार फिर 24 अप्रैल को अपराधियों ने उसी दुकान को अपना निशाना बनाया. फिलहाल लूट की राशि और जेवरातों के मिलान का काम जारी है.

एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर संभाली कमान
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता और भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे हुए हैं. पुलिस ने मौके से एक रिवॉल्वर और जली हुई बाइक के अवशेष बरामद किए हैं. ग्रामीण पकड़े गए अपराधियों को ‘ऑन द स्पॉट’ सजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश में है. सीसीटीवी फुटेज के जरिए फरार अन्य गुर्गों की तलाश की जा रही है.

Join us on: