मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और DGP ने सुपौल जिले के वीरपुर में अधिकारीयों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बैठक की!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!

बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत आज हेलीकोप्टर से सुपौल जिले के वीरपुर पहुंचे, इस मौके पर DGP विनय कुमार भी मौजूद थे, वीरपुर पहुँचने पर मुख्य सचिव का भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।
वही इस मौके पर कोशी प्रक्षेत्र के आयुक्त राजेश कुमार, सुपौल डीएम सावन कुमार, एसपी सरथ आरएस, एसएसबी के डीआईजी मधुकर अमिताभ सहित अन्य तमाम अधिकारी मौजूद थे।
जिसके बाद मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत वीरपुर के फिजिकल मॉडलिंग सेंटर पहुंचे जहां अधिकारीयों के साथ बैठक की। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इंडो नेपाल सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों, बाढ़ नियंत्रण, आधार भूत संरचना, क्षेत्रीय विकास, आपदा प्रबंधन से सम्बंधित मुद्दों पर अधिकारीयों के साथ बैठक की गई।
मुख्य सचिव के आगमन को लेकर वीरपुर में सुरक्षा के चाक चौकस व्यवस्था देखे गए, मिडिया को भी बैठक से दूर रखा गया। बैठक समाप्त होने के बाद मुख्य सचिव पुनः हेलीकोप्टर से रवाना हो गए।
हालांकि इसको लेकर सुपौल DM सावन कुमार ने बताया कि बैठक में फिजिकल मॉडॉलिंग सेंटर का कार्य जल्द पूरी करने, वीरपुर हवाई अड्डा का कार्य पूरी करने सहित बॉर्डर से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई, इसके अलावे जिले में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।
Byte :- सावन कुमार (DM) सुपौल।

Join us on: