रिपोर्ट – पंकज कुमार
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जिला कार्यालय में की घोषणा
अवधेश पासवान बने जिला महामंत्री
जहानाबाद।
मुकेश शर्मा उर्फ मुकेश महादेव जन सुराज के जहानाबाद जिला के अध्यक्ष बनाए गए हैं। अवधेश पासवान को जिला महामंत्री बनाया गया है। अध्यक्ष श्री शर्मा जिले के घोसी प्रखंड के लखीसराय गांव के निवासी हैं। रेखा देवी को जिला महिला प्रकोष्ठ और प्रशांत यादव को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। राहुल कुमार को कार्यालय प्रभारी सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। धर्मवीर पांडेय को किसान सेल और मधेश्वर पाठक को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। संजय कुमार व्यावसायिक सेल, विजय यादव ओबीसी सेल, गंगा सागर कुंजबिहारी कर्पूरी मंच, अरविंद कुमार चौधरी आंबेडकर मंच, हैदर अली अल्पसंख्यक सेल का अध्यक्ष बनाया गया है। रूपेश पंकज और नाजनी परवीन को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इन सभी नामों की घोषणा जिला कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की। अध्यक्ष श्री भारती ने इनके अतिरिक्त पांच लोगों को जिला सलाहकार समिति में रखा है।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री भारती ने जिला से लेकर बूथ स्तर तक बनाए जाने वाले सांगठनिक ढांचे की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी और आने वाले चंद महीनों में जहानाबाद जिले में संगठन के मजबूत ढांचे को खड़ा करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ मगध प्रमंडल के प्रभारी नंदकिशोर यादव, जावेद खान, संदेश के पूर्व विधायक, जन सुराज नेता अक्षय आनंद, शैलेश कुमार, लवकुश शर्मा उर्फ नेताजी, राजीव कुमार कुंदन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



