बेगूसराय में चोरी की भीषण वारदात, लाखों ले उड़े चोर, परिवार में कोहराम, लोगों में दहशत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में लगातार चोरों के द्वारा बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। साथ ही साथ पुलिस को भी करी चुनौती दी जा रही है। बीती रात भी चोरों ने तेयाय थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर में नंद नारायण चौघरी के घर से मेन गेट का दरवाजा तोड़कर सोने के जेवरात ,बर्तन ,अनाज, कपड़े सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली । गौरतलब है कि हाल के दिनों में रघुनंदन पुर एवं राजौड़ा जैसी जगहों पर भी चोरों के द्वारा बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था। जो पुलिस गसती एवं पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है । फिलहाल घटना की सूचना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Join us on: