रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना में हम पार्टी कार्यालय में महिला बिल को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें पार्टी की ओर से विपक्ष पर तीखा हमला बोला गया।
राजधानी पटना के हम पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी की नेत्री डॉ स्मिता शर्मा ने महिला बिल को लेकर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि महिला बिल पारित होने के बावजूद विपक्ष का रवैया महिला विरोधी है। उनका आरोप था कि विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाओं को वास्तविक राजनीतिक भागीदारी मिले।
डॉ स्मिता शर्मा ने कहा कि विपक्ष की सोच महिलाओं को केवल पंचायत स्तर तक सीमित रखने की है, जबकि महिलाओं को विधान सभा और संसद जैसे सदनों में भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
इस अवसर पर पार्टी की महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं और महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
बाइट डाॅ स्मिता शर्मा
“विपक्ष महिला बिल के मुद्दे पर स्पष्ट नहीं है। महिलाएं सिर्फ पंचायत तक सीमित नहीं रहेंगी, उन्हें सदन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।” – डॉ स्मिता शर्मा




