भारत की जनगणना 2027′ का बिहार में शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी की अपील।

SHARE:

: रिपोर्ट- अमित कुमार!


विश्व के सबसे बड़े प्रशासनिक और सांख्यिकीय अभियान ‘भारत की जनगणना 2027’ का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय से माउस क्लिक कर शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी राज्यवासियों से जनगणना में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जनगणना सुशासन की आधारशिला है। इससे आने वाले वर्षों में विकास योजनाओं, नीतियों और कल्याणकारी कार्यक्रमों को बनाने में मदद मिलेगी।

जनगणना 2027 तकनीक के लिहाज से ऐतिहासिक है। इसमें पहली बार पूरा डेटा डिजिटल तरीके से जुटाया जाएगा। साथ ही 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक लोगों को स्व गणना यानी Self Enumeration की सुविधा भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का काम 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक चलेगा।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे या तो स्व गणना पोर्टल के जरिए या प्रगणकों का सहयोग कर इस अभियान को सफल बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सटीक और समावेशी जनगणना बिहार और देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगी।

Join us on: