शंखनाद : सुपर 40 में देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर के बीच नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर सहमति बनी। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रिया के बीच आपसी रिश्तों को और मजबूत करना है

2 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2026 को पेश करने का प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव रखने के साथ ही संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। विपक्ष ने इन प्रस्तावों पर आपत्ति जताई,जबकि सरकार का कहना है कि ये बदलाव देश की चुनावी व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए जरूरी हैं।

3 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। अमित शाह ने कहा कि केसी वेणुगोपाल विधेयकों के गुण-दोष पर टिप्पणी नहीं कर सकते और वे केवल तकनीकी आपत्तियां ही उठा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बहस के दौरान विपक्ष को मजबूत जवाब देगी

4 सपा की चले तो घरों की भी जाति तय कर दे;अखिलेश यादव को अमित शाह का तीखा जवाब

5 लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा की शुरुआत केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की। उन्होंने कहा कि संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने डॉ.बीआर आंबेडकर के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं की प्रगति से तय होती है।

6 लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक और प्रस्तावित परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर चुकी है,मुझे इसमें कुछ और जोड़ना नहीं है।

7 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्ष परिसीमन बिल का एकजुट होकर विरोध करेगा खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि विपक्ष संसद को खराब परिसीमन विधेयकों के जरिए हाईजैक नहीं होने देगा और लोकतंत्र पर इस हमले के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगा

8 सरकार की ओर से इस विधेयक को सामने रखने के साथ ही कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने इन तीनों विधेयकों के पेश किए जाने का विरोध किया है। उन्होंने संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026, केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 को सदन में लाने के खिलाफ आपत्ति जताई।

9 डीएमके सांसद टीआर बालू ने सदन में पेश तीनों बिलों का विरोध करते हुए कहा, ‘ये तीनों बिल सैंडविच बिल हैं,हम विरोध करते हैं क्योंकि ये आपस में जुड़े हुए हैं। हमारी पार्टी इसका विरोध करती है। हमने काले झंडे दिखाए।’ उनके इतना कहते ही स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा,’आप चाहे पीले झंडे दिखाओ या काले दिखाओ। इससे सदन को कोई फर्क नहीं पड़ता

10 महिलाओं को 272,कुल सीट 815 और हर राज्य में 50 फीसदी इजाफा;संसद में बोली सरकार

11 शुभेंदु बोले:TMC अरबी संस्कृति को बढ़ावा दे रही,ममता ने कहा:पश्चिम बंगाल के लोग दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें

12 संभल में बुलडोजर कार्रवाई,सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़ा-ईदगाह किया गया ध्वस्त,तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात

13 आंध्र में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा,ट्रक से टकरा गई बोलेरो गाड़ी;तीर्थ करने जा रहे 8 लोगों की मौत

14 महाराष्ट्र के अकोला में पारा 44°C,वर्धा में स्कूल बंद,राजस्थान में बाड़मेर और उत्तर प्रदेश में बांदा सबसे गर्म;8 राज्यों में लू की चेतावनी

15 TIME-100 सूची में सुंदर पिचाई,रणबीर कपूर,विकास खन्ना शामिल,दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट;मोदी,शाहरुख और सचिन भी रह चुके हैं हिस्सा

16 भारत को रूसी तेल पर अमेरिकी छूट नहीं मिलेगी,US ट्रेजरी सेक्रेटरी बोले:जनरल लाइसेंस रिन्यू नहीं होगा;11 अप्रैल तक मिली थी राहत

17 घरेलू शेयर बाजार ने शुरूआती बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स और निफ्टी बिकवाली के कारण लाल निशान पर आ गए हैं। इससे पहले, भारतीय बाजार के दो बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले

18 2167 लोगों की मौत… इजराइल ने लेबनान में हिज्बुल्ला के 200 ठिकानों पर किया हमला

19 गृह समेत 29 विभाग संभालेंगे CM सम्राट चौधरी,JDU के पास 18 विभाग; मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे विजय सिन्हा समेत बीजेपी-जदयू के कई विधायक

20 नासिक TCS में यौन शोषण-धर्मांतरण केस के पीछे संगठित नेटवर्क,आर्थिक रूप से कमजोर नई कर्मचारियों को टारगेट करते थे,शिकायत करने पर फटकारती थी मैनेजर

21 पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात:आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन,दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित

22 डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान,ईरान के साथ युद्ध समाप्त होने के करीब,कूटनीतिक सफलता का दिया संकेत

23 ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ,मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा:मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा

24 पुतिन का भारत दौरा कंफर्म,ब्रिक्स समिट में शामिल होने आएंगे रूसी राष्ट्रपति

25 ट्रंप देखते रह गए और जिनपिंग ने मार ली बाजी! चीन बना भारत का टॉप ट्रेड पार्टनर

26 अमेरिकी नाकेबंदी को ठेंगा,होर्मुज पार कर गया ईरान का ब्लैकलिस्ट तेल टैंकर, ट्रैकिंग सिस्टम भी रखे चालू

27 2029 से लागू होगा महिला आरक्षण, लोकसभा की सीटें 850 होंगी: जनगणना-परिसीमन से तय होंगी लोकसभा और विधानसभा की सीटें

28 केजरीवाल बोले:जज के बच्चे सॉलिसिटर-जनरल के साथ काम करते हैं,ऐसे में जज उनके खिलाफ आदेश कैसे दे पाएंगी;CBI के वकील हैं तुषार मेहता

29 गुरुग्राम लैंड स्कैम में रॉबर्ट वाड्रा-भूपेंद्र हुड्‌डा की बढ़ीं मुश्किलें,राउज एवेन्यू कोर्ट ने 9 आरोपियों जारी किया समन,3 बार ED कर चुकी पूछताछ

30 अतीक की मौत के 3 साल…पत्नी शाइस्ता का पता नहीं: STF-ATS खोज रही;परिवार की 2 और महिलाएं भी फरार

31 पंजाब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी,8 मरे: बच्चों-महिलाओं समेत 21 घायल,शरीर में कांच घुसे;डेढ़ किमी दूर उतरना था,PM ने दुख जताया

32 अमेरिका-ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका ‘फैसिलिटेटर’ तक सीमित:रिपोर्ट

33 स्कूटर में 150 या 200 सीसी नहीं,अब मिलेगा 400 सीसी का पावरफुल इंजन,मुंबई में पेश हुआ नया मॉडल

34 असम CM हिमंता की पत्नी पर विवादित टिप्पणी मामला,सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका,अंतरिम जमानत पर स्टे

35 परिसीमन से राज्यों के बीच सीट अनुपात में कोई बदलाव नहीं,दक्षिण को नुकसान नहीं

36 Big News: राघव चड्ढा को एक और बड़ा झटका,AAP सरकार ने वापस ली Z+सिक्योरिटी

37 RCB vs LSG, IPL 2026:आरसीबी ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा,गेंदबाजों के बाद कहर बनकर टूटे कोहली

38 ईरान की 3 समुद्री रास्ते बंद करने की धमकी,कहा:होर्मुज में नाकेबंदी जारी रही तो रेड सी,ओमान सागर और पर्शियन गल्फ में व्यापार रोकेंगे

39 ट्रंप को भारी पड़ रही जंग,अमेरिका ने माना लापता ‘MQ-4सी ट्राइटन’ ड्रोन हुआ था क्रैश,अब तक 25 ड्रोन का नुकसान,9 अप्रैल को फारस की खाड़ी में अमेरिका का 2000 करोड़ रुपये की कीमत का MQ-4C ट्राइटन ड्रोन भी क्रैश हुआ

40 व्यापारिक जहाजों पर हमले अस्वीकार्य’,AZEC बैठक में बोले विदेश मंत्री जयशंकर;होर्मुज स्ट्रेट-सप्लाई चेन पर लंबी चर्चा

Join us on: