बाबासाहेब के विचारों पर ABVP ने किया क्विज प्रतियोगिता आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

बाबासाहेब के विचारों पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित अभाविप ने 50 से अधिक बच्चों के बीच कराया प्रतियोगिता

क्विज के टॉपर्स को दिया मेडल और प्रमाणपत्र, कक्षा 7 और 10 छात्रों ने जीता अंबेडकर क्विज, केतन राज ने किया सम्मान

मधुबनी जिले मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मधेपुर इकाई ने स्थानीय हनुमान चौक स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। क्विज प्रतियोगिता और सम्मान समारोह के दौरान छात्रों ने बाबासाहेब के जीवन, संघर्ष और योगदान पर गहन चर्चा किया। इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर के विचारों से परिचित कराना था। क्विज प्रतियोगिता में बाबासाहेब के जीवन पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए, जिनमें उनके बचपन, शिक्षा, दलित आंदोलन, संविधान सभा में भूमिका और सामाजिक न्याय की लड़ाई जैसे विषय शामिल थे। आयोजित प्रतियोगिता मे लगभग 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 7 वीं से 10 वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए, जो विभिन्न स्कूलों से आए थे। आयोजकों ने प्रतियोगिता को तीन समूहों में विभाजित किया ताकि सभी उम्र के बच्चे आसानी से भाग ले सकें। समूह (ए) में रचना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सबका ध्यान खींचा, जबकि गंगा कुमारी द्वितीय और आदित्य यादव तृतीय स्थान पर रहे। समूह (बी) में अनुष्का कुमारी प्रथम, सिद्धांत कुमार द्वितीय तथा सिद्धि कुमारी तृतीय रहीं। तो वहीं, समूह (सी) में साक्षी चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया, अलका कुमारी द्वितीय और पूजा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रत्येक समूह के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक मेडल और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विजेताओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता उनके लिए प्रेरणादायक रही। आयोजित सम्मान समारोह में अभाविप उत्तर बिहार प्रांत कार्यकारिणी सदस्य केतन राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बाबासाहेब के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ के मंत्र पर प्रकाश डाला। मधेपुर इकाई के नगर मंत्री सुमित कुमार महतो, नगर सह मंत्री प्रथम कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को बाबासाहेब के जीवन पर आधारित वीडियो और स्लाइड शो दिखाए गए, जिससे वे उनके योगदान से गहराई से जुड़ सके। केतन राज ने कहा डॉक्टर अंबेडकर ने भारत को समतामूलक समाज की नींव दी। ऐसे आयोजन छात्रों में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता जगाते हैं। सुमित कुमार महतो ने बताया कि अभाविप भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेगी। आयोजन समाप्ति पर सभी ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। स्थानीय लोगों ने अभाविप की इस पहल की सराहना की है।

Join us on: