रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर।
महंगी होती शिक्षा व्यवस्था के बीच बच्चों को सस्ती और संस्कारयुक्त शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से अखंड भारत पुरोहित महासभा ने एक नई पहल शुरू की है। संस्कृत और वेद पढ़ने में रुचि रखने वाले परिवार के बच्चों को गुरुकुल में नामांकन कराया जा रहा है। अखंड भारत पुरोहित महासभा के संयोजक पंडित हरिशंकर पाठक ने बताया कि फिलहाल 15 बच्चों का नामांकन किया गया है। लगभग 85 बच्चे का रजिस्ट्रेशन भी इस सत्र में किया गया है जो सभी का नामांकन होना है आगे इसे व्यापक स्तर पर बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान से जुड़कर अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर संस्कार, शिक्षा और रोजगार के अवसर दिला सकते हैं।
महासभा ने समाज के लोगों से इस अभियान में सहयोग करने और शिक्षा के इस वैकल्पिक मॉडल को अपनाने की अपील की है। संस्कृत और वेद पढ़ने में रुचि रखने वाले सनातन समाज वैसे परिवार के लोग
अपने बच्चों को गुरुकुल शिक्षा प्रणाली से जोड़ें, जिससे उन्हें नि:शुल्क शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और व्यावसायिक प्रशिक्षण भी मिल सके। कहां की संस्था की ओर से वैसे गुरुकुल की पहचान की गई है जो सरकार के शिक्षा मंत्रालय से जुड़कर बच्चों के पठन-पाठन के लिए गुरुकुल का संचालन कर रहे हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चों को डिग्री भी दी जाएगी। गुरुकुल में बच्चों को वेद, संस्कृत एवं पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक पाठ्यक्रम भी पढ़ाया जाएगा। इसके बाद छात्रों को उप-शास्त्री, शास्त्री, आचार्य जैसे उच्च स्तर की पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक कोर्स भी कराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को महंगी शिक्षा से बचाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
इसी करी में मोतिहारीआर्ष विद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान गुरुकुल के संचालकों के साथ संवाद करनें के बाद सामूहिक फोटो !




