:- ब्यूरो रिपोर्ट!
बिहार का मोस्ट वांटेड दर्जनों मामलों में फरार बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना सहित कई थानों की तलाश हुई खत्म, 3 लाख का इनामी अपराधी भोला सिंह की सूरत से गिरफ्तारी की खबर,भोला सिंह को कोलकाता की सीबीआई टीम ने सूरत से गिरफ्तार किया है।जिसकी प्रेस रिलीज जारी की गई है। बाढ़ एसडीपीओ राम कृष्ण ने बताया कि भोला सिंह की एक दर्जन मामलों में पुलिस की तलाश थी,इसपर 3 लाख का इनाम भी रखा गया है।भोला सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने की बात एसडीपीओ ने कही हालांकि पुष्टि की बात अभी नहीं की है।




