मधेपुरा- नदी मे गिरी कार 4 की मौत, 3 शव बरामद, एक की तलाश जारी!

SHARE:

रिपोर्टर राजीवरंजन।

मधेपुरा में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है।

आपको बता दें कि सभी लोग ग्वालपाड़ा से मेला देखकर मधेपुरा लौट रहे थे। वे रात करीब 9 बजे स्टेशन चौक से निकले थे। इसी दौरान देर रात लगभग एक बजे अरार पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पोल को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।घटना की सूचना मिलते ही अरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और4 राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद तीन शवों को बाहर निकाला गया है, जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश जारी है।
मृतकों में मधेपुरा स्टेशन चौक वार्ड-23 निवासी स्व. विमल यादव के पुत्र घनश्याम कुमार (28), सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा निवासी मनोज कुमार के बेटे अंकित कुमार (26), सौर बाजार थाना क्षेत्र के दो निवासी प्रमोद यादव के बेटे वसंत कुमार (23) की पहचान हो चुकी है। चौथे की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी नदी से बाहर निकाल लिया है और मामले की जांच जारी है। स्थानीय प्रशासन द्वारा लापता व्यक्ति की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
बाइट गौतम कुमारमृतक के परिजन मधेपुरा।

Join us on: