बेगूसराय मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों में भारी आक्रोश!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की मौत के बाद एक तरफ जहां जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। तो वहीं परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है. घटना बेगूसराय मंडल कारा की है। मृतक की पहचान सिंधौल थाना क्षेत्र के डुमरी वार्ड नंबर 7 निवासी सदरे आलम उर्फ टूना के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में गाँव में ही दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मोहम्मद मुन्ना की हत्या कर दी गई थी और उसी हत्या में नामजद अभियुक्त सदरे आलम को बनाया गया था। परिजनों ने बताया कि गलत तरीके से सदरे आलम को उक्त मामले में फंसाया गया और उसे जेल में बंद कर दिया गया। हाल के दिनों में सदरे आलम पूरी तरह स्वस्थ थे। कल भी उनसे उनके परिजन मुलाकात करके गए थे और आज उनके मौत की खबर प्रशासन के द्वारा बताई गई। वहीं परिजनों ने कहा है कि कल अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और इलाज के अभाव में सदरे आलम की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने सदरे आलम के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन परिजनों के द्वारा निष्पक्ष जाँच की अपील की जा रही है .
बाइट- रूबीना खातून पत्नी
बाईट – स्थानीय महिला
बाइट- मोहम्मद अली आलम।

Join us on: