सीतामढ़ी। शाहिद रजा!
आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ।पुपरी,सुरसंड, चोरौत सहित अन्य प्रखंडों में चुनाव ठीक ठाक रहा लेकिन नानपुर प्रखंड में भारी बवाल हो गया।जेडीयू के सदस्यों ने आरोप लगाया कि जेडीयू की पूर्व विधायक डॉ रंजू गीता ने जबरन नीरज सिंह को प्रखंड अध्यक्ष बना दिया ।किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जयराम पटेल ने बताया कि डॉ रंजू गीता ने जेडीयू के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के डराइवर को ही पर्यवेक्षक बना दिया । जयराम पटेल ने जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष से यहां तक मांग कर दिया कि डॉ रंजू गीता को पार्टी के सदस्यता से निष्कासित किया जाए। उन्हों ने कहा कि चुनाव में भारी गड़बड़ी हुई है।सुशासन की सरकार में कमसे कम पार्टी के चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।उनका साफ कहना था कि आज के चुनाव में नीरज सिंह को सर्व सम्मति से अध्यक्ष नहीं बनाया गया।वहीं लगातार तीसरी बार नानपुर प्रखंड अध्यक्ष पद पर जीत हासिल किए नीरज सिंह ने कहा कि चुनाव बिल्कुल निष्पक्ष हुआ है।विरोधी खेमे के लोगों के पास सिर्फ पचास से साठ लोग थे उसमें भी ज़्यादा तर लोग राजद के लोग थे ।उन्हीं लोगों के द्वारा चुनाव में हंगामा कराया गया है।जेडीयू के लोगों ने नीतीश कुमार के विकास को देख कर ही मुझे तीसरी बार नानपुर प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है ।
बाइट – किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष जयराम पटेल
बाइट – नीरज सिंह ,तीसरी बार चुने गए अध्यक्ष




