:- रवि शंकर अमित!
-बाढ़ अनुमंडल में देर रात दो बजे एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है, जबकि एक घायल का इलाज पीएचसी अथमलगोला में चल रहा है। एक एम्बुलेंस और अज्ञात वाहन की टक्कर में अंजुम खातून पूर्णिया और एम्बुलेंस ड्राइवर राजकिशोर सिंह, किशनगंज की मौत हो गई। अंजुम खातून पूर्णिया की रहनेवाली थी, जबकि एम्बुलेंस ड्राइवर राजकिशोर सिंह किशनगंज का रहनेवाला था। अंजुम खातून अपने किसी परिजन के पैर का प्लास्टर खुलवाने पटना गई थी। वह पटना से प्लास्टर कटवाने के बाद पूर्णिया लौट रही थी। तभी अथमलगोला में जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही अथमलगोला थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। आश्चर्य की बात है कि मरीज बच गया, जबकि साथ आए अंजुम खातून और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एम्बुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।



