लखीसराय- भाजपा की बैठक संपन्न 7 मार्च से 14 अप्रैल तक 18 मंडलों में चलेगा प्रशिक्षण महाअभियान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

स्थानीय जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री मनोज कुमार सिंह, लखीसराय के सह-प्रभारी एवं क्षेत्रीय प्रभारी राजू झा तथा जिला प्रभारी संजय सिंह सहित जिला कार्यसमिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक जिले के सभी 18 संगठनात्मक मंडलों में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक मंडल में अलग-अलग तिथियों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओं को सात प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें संगठन में नवाचार एवं कार्यकुशलता, पार्टी के राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति, सरकार की जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार, वैचारिक सुदृढ़ीकरण, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क विस्तार तथा सामाजिक समरसता जैसे विषय शामिल हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे पार्टी की नीति एवं सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा सकें।
इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष देवानंद साहू, भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद कुशवाहा सहित जिला कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

सादर आभार
अजय कुशवाहा
भाजपा मीडिया प्रभारी
लखीसराय ।

Join us on: