AI समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन देश की छवि पर धब्बा – नीरज कुमार बबलू!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा में नीरज कुमार बबलू का कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला, AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया देश की छवि पर धब्बा

AI समिट के दौरान यूथ कॉंग्रेस के प्रदर्शन पर सियासत जारी है, सहरसा में पूर्व मंत्री सह छातापुर से बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कॉंग्रेस पार्टी पर जमकर बरसते हुए कहा कि कॉंग्रेस पार्टी अपने आदत से लाचार है, कॉंग्रेस पार्टी का यूथ हो या कॉंग्रेस पार्टी उन्हें यह पता नही है कि कौन सा प्रदर्शन कहाँ करना है, जब हमारे देश मे दुनियाभर के प्रतिनिधि आए हैं नेता आए हुए हैं उनके सामने इस तरह का प्रदर्शन करना देश का नाक कटवाने जैसा है, जिस पार्टी के नेता को इतना सेंस नही है कि हमे प्रदर्शन कहाँ करना है ऐसे पार्टी का गर्त में जाना तय है, जिस तरह से पूरे देश मे कॉंग्रेस का सफाया होते जा रहा है आने वाले समय मे कॉंग्रेस का पूर्ण सफाया हो जाएगा इस तरह की हड़कत से.

BYTE :- नीरज कुमार बबलू, पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक.

Join us on: