सहरसा में बिहार पुलिस सप्ताह का भव्य आगाज़, पुलिस केंद्र से निकला जागरूकता मार्च!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार

सहरसा में पुलिस सप्ताह का भव्य शुभारंभ नशा मुक्ति मार्च के साथ किया गया। इस मौके पर सहरसा पुलिस ने लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक रहने का संदेश दिया सहरसा पुलिस केंद्र से निकाले गए नशा मुक्ति मार्च में सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। यह मार्च शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरते हुए लोगों को नशा से दूर रहने और समाज को सुरक्षित बनाने का संदेश देता रहा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने नशा विरोधी नारे लगाए और आम लोगों के बीच जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए। 22 से 27 फरवरी तक चलने वाले इस पुलिस सप्ताह के दौरान बिहार पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान, खेल प्रतियोगिताएं, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, साइबर अपराध जागरूकता, रक्तदान शिविर और जन संवाद जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और समाज को नशा एवं अपराध से मुक्त बनाना है। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। पुलिस ने आम नागरिकों से इन कार्यक्रमों में भाग लेकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

BYTE :- यातायात डीएसपी ओमप्रकाश

Join us on: