मधुबनी- अपराधियों ने मठ के बगीचे मे लगाया आग, लोगों में असुरक्षा की भावना!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मठ मे किया जा रहा था परिक्रमा की तैयारी, अपराधियों ने मठ के बगीचे मे लगाया आग, मंदीर के लोग कर रहे असुरक्षा महसूस

मधुबनी जिला के भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत विश्वामित्र स्थान में परिक्रमा को लेकर तैयारी मठ के द्वारा किया जा रहा था। इसी दौरान अमाजिक तत्वों के द्वारा मठ के आम बगीचे में चोरी छूपे आग लगा दिया गया। आश्रम से ठीक डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर हरलाखी थाना अवस्थित है। इस से पहले भी आश्रम में कई बार सामाजिक तत्वों के द्वारा मंदिर पर हमला किया गया एवं आगजनी की घटना को अंजाम जैसे अपराधीक घटना को अंजाम दिया जा चूका है। फिर पून: आश्रम में इस तरह के घटना के पूर्णावृती किया गया। जिस से मंदिर प्रशासन असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वही मंदीर प्रशासन स्थानीय प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि इस मठ मंदिर को सुरक्षा के लिए अपने स्तर से इंतजाम किया जाए। जिससे भविष्य मे दूबारा इस तरह की घटनाओं का पुर्णाबृत ना हो सके। साथ ही मठ मंदीर की सुरक्षा हो सके। बताते चले कि रामायन कालिन बिश्र्वामित्र आश्रम के नाम से प्रसिध्द उक्त मठ पर बार बार अपराधीयों द्वारा टारगेट करना चीता की सबब है। इस बात को लेकर स्थानीय लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। यदि समय रहते इतने गंभीर विषय पर समय रहते प्रशासन द्वारा उचित पहल नही किया गया तो कभी भी अप्रिय घटना घटती होने से इंकार नही किया जा सकता है।

Join us on: