नालंदा- कल्याणबीघा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

नालन्दा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय, पटना द्वारा राजकीय आईटीआई कालेज कल्याण बीघा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में निदेशक श्री आर.के. चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एमएसएमई क्षेत्र की भूमिका एवं स्वरोजगार के महत्व पर प्रकाश डाला। सहायक निदेशक घमंडी लाल मीणा ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), उद्यम पंजीकरण तथा अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अपने तकनीकी कौशल को उद्यम में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने भाग लिया l श्री अंकेश कुमार ने भावी उद्यमियों को उद्योग लगाने पर विशेष बल दिया जिससे समाज में बेरोजगारी की समस्या का निदान हो सके तथा प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय सहभागिता की। श्रीमती उषा तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया l

एमएसएमई-डीएफओ, पटना द्वारा राज्य में युवाओं को उद्यमिता हेतु प्रेरित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Join us on: