वैशाली में अपराधियों का तांडव दवा दुकानदार से पिस्टल के बल पर ₹100000 की लूट!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

वैशाली में अपराधियों का तांडव दवा दुकानदार से पिस्टल के बल पर ₹100000 की की लूट सीसीटीवी में लूट की पूरी वारदात कैद.

वैशाली में बेख़ौफ़ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए थाना से महज कुछ दूरी पर ही हथियार के बल पर दवा कारोबारी से लाखों रुपये लूट कर फरार हो गए।घटना महनार थाना क्षेत्र के महनार बाजार की है।खास बात यह है कि लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार दो अपराधी हथियार के बल पर लूटपाट कर रहे है जबकि मुख्य बाजार होने के कारण सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही भी हो रही है लेकिन बेखौफ बदमाश आराम से लूटपाट कर फरार हो जाते है।इस बारे में पीड़ित दवा व्यवसाई अविनाश कुमार ने बताया कि वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे तभी दुकान से कुछ दूरी पर ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और हथियार के बल पर रुपयों से भरा झोला लेकर फरार हो गए।उन्होंने बताया कि झोले में लगभग 1 लाख रुपया था।बहरहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों को चिन्हित करने में जुट गई है लेकिन जिस तरह से भरे बाजार अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है वह पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है लिहाजा देखना होगा कि पुलिस अपराधियों की इस चुनौती को किस तरह लेती है और कब तक अपराधी पकड़े जाते है।

वाईट– अविनाश कुमार दवा दुकानदार

Join us on: