:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल में घोसवरी थाना अंतर्गत गोसाईं गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं, जिसमें दोनों पक्षों से छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी चलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घर के आगे पानी गिराने को लेकर विवाद शुरू हुआ। महिलाओं के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते-देखते दोनों तरफ से लाठियां चलने लगी। इस दौरान महिलाओं के बीच भी जमकर लाठियां चलीं। घायलों का इलाज घोसवरी पीएचसी में चल रहा है। घोसवरी थाना के एसआई सुबोध तिवारी ने बताया कि एक पक्ष से शिवबालक यादव, पिंटू यादव और दूसरे पक्ष से पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।




