प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना सिटी।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पंचवटी कॉलोनी की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा पटना सिटी ब्रह्माकुमारी प्रमुख बीके रानी दीदी के नेतृत्व में निकाली गई ।
शोभा यात्रा मंगल तालाब से निकलकर मच्छर हट्टा खाजेकला पश्चिम दरवाजा होते हुए पटना सिटी के मुख्य सेवा केंद्र पंचवटी कॉलोनी बड़ी पटन देवी पहुंची ।शोभा यात्रा को डॉक्टर सुमन कुमार (राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी राज्य स्वास्थ समिति बिहार) के द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस शोभायात्रा में लक्ष्मी नारायण राज्य दरबार सहित दिखाया गया ।शंकर शिव का प्रदर्शन भी था ।भारत माता बैण्ड बाजे के साथ निकाली गई इसके माध्यम से बताया गया महाशिवरात्रि का महापर्व कई आध्यात्मिक रहस्य को समेटे हुए हैं ।यह पर्व सभी पर्वों में महान और श्रेष्ठ है क्योंकि शिवरात्रि परमात्मा के दिव्य अवतरण का यादगार महापर्व है । इस शोभा यात्रा में लगभग 300 भाई बहन शामिल हुए जिसमें डॉक्टर एन सी माथुर, मनीष भाई, प्रकाश भाई राजकुमार भाई, सुनील भाई, सुषमा माता, बबीता बहन, निर्मला बहन, ज्योति बहन, रिचा बहन आदि शामिल हुए।

Join us on: