रिपोर्ट- अमित कुमार
विपक्ष का कहना उनका कहना है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं है और यह महा जंगलराज का समय है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार पूरी तरह से विफल है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए।
विपक्ष के विधायकों चंद्रशेखर ने कहा कि बिहार में अपराध बढ़ गया है, महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है, और सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जवाब देना होगा और लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए वे सदन से बाहर जा रहे हैं।
सत्तापक्ष का कहना है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और वे सिर्फ हंगामा करना चाहते हैं। दिलीप जायसवाल ने कहा कि विपक्ष 90% हमारे साथ है, 10% मीडिया को दिखाने के लिए अलग है। उन्होंने कहा कि सरकार बिहार के विकास के लिए काम कर रही है और विपक्ष को इसका विरोध नहीं करना चाहिए।
इस बीच, विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के विधायकों को सदन में वापस आने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने माने नहीं और सदन से बाहर चले गए। अब देखना होगा कि इस मामले का आगे क्या होगा और बिहार विधानसभा में क्या नया मोड़ आता है।




